{"_id":"66ffda9b8047a85f280d1acc","slug":"explain-measures-to-be-taken-in-case-of-fire-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137527-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आग लगने की स्थिति में बचाव कार्यों के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आग लगने की स्थिति में बचाव कार्यों के उपाय बताए
विज्ञापन
उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में आपदा प्रबंधन पर करवाई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन एनएसएस, एनसीसी और आपदा प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संचालन महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन प्रवीण कुमार और रामानंद उपस्थित रहे। उनके साथ सहयोगी राकेश कुमार और राजेश कुमार भी मौजूद थे। इस सत्र में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव कार्यों, सुरक्षित निकासी के तरीके और आग बुझाने के उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करने की विधि के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने आग से बचाव के लिए विभिन्न यंत्रों जैसे अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और प्राथमिक उपचार के उपायों को भी विस्तार से समझाया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता होमगार्ड सीसी प्रीतम चंद रहे, जिन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों की महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इस सत्र में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन और भूकंप के दौरान बचाव कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला में प्रो. कल्पना चड्ढा, डॉ. सीमा शर्मा, कैप्टन यशपाल चोपड़ा, डॉ. माला शर्मा, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. रजनी, प्रो. आदिका, और प्रो. रजनी चौधरी शामिल थे। सभी शिक्षकों और छात्रों ने इस कार्यशाला में भाग लिया और आपदा के समय अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।