{"_id":"60d1f0918ebc3ef89b657b43","slug":"excise-department-caught-jewelery-worth-24-lakhs-from-punjab-businessman-hamirpur-hp-news-sml3744306114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज विभाग ने पंजाब के कारोबारी से 24 लाख के आभूषण पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज विभाग ने पंजाब के कारोबारी से 24 लाख के आभूषण पकड़े
विज्ञापन
हमीरपुर। एक्साइज विभाग ने मुनाफाखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम ने हमीरपुर-टौणीदेवी मार्ग पर एक पंजाब नंबर की कार को तालाशी के लिए रोका। इस दौरान कार में सोने के आभूषण पाए गए। जिनकी कीमत 24 लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है।
एक्साइज विभाग की टीम ने पंजाब के कारोबारी को आभूषणों से संबंधित बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन कारोबारी कोई बिल इत्यादि पेश नहीं कर पाया। इस पर विभाग ने जीएसटी अधिनियम के तहत कारोबारी से 1.44 लाख रुपये जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई विभागीय टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अनुराग गर्ग, राज्य कर अधिकारी कुलदीप ठाकुर, राज्य कर अधिकारी संजीव मेहरा, सहायक राज्य कर अधिकारी विकास शर्मा और राजेश कुमार ने की है।
उधर, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी हमीरपुर विशाल गोरला ने कहा विभाग की टीम ने मंगलवार को हमीरपुर-टौणीदेवी मार्ग पर पंजाब के एक कारोबारी को बिना जीएसटी बिल कारोबार करने पर पकड़ा है। कारोबारी से 1.44 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने जिले के समस्त कारोबारियों से आग्रह किया है कि वह बिना बिल के कोई कारोबार न करे, अन्यथा आने वाले समय में इससे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।