फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Exam results will be out today in 745 schools

Hamirpur (Himachal) News: 745 स्कूलों में आज निकलेगा परीक्षा परिणाम

Fri, 29 Mar 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
आगामी सत्र को लेकर अभिभावक, शिक्षक करेंगे बैठक
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर होगी चर्चा
31 मार्च को रविवार होने के चलते स्कूलों में 30 को निकलेगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला के 745 स्कूलों में इस बार 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 31 मार्च को रविवार के चलते सभी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। स्कूलों में परीक्षा परिणाम के बाद अभिभावक और अध्यापक शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान स्कूलों में किए गए कार्यों, विद्यार्थियों के परिणाम सहित स्कूल उत्थान में किए गए कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान आगामी सत्र में विद्यार्थियों को स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की जाएगी ताकि विद्यार्थियों का घर के साथ-साथ स्कूलों में भी सर्वांगीण किया जा सके। शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों को विद्यांजलि पोर्टल, उल्लास साक्षरता कार्यक्रम और स्कूलों मेें क्लस्टर प्रणाली शुरू करने में स्कूल प्रबंधन समिति के योगदान और स्कूल में बजट अभाव को कम करने में जन सहयोग मुद्दों के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी न हो। बैठक के बाद सभी अभिभावकों को विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में 31 मार्च को अवकाश के चलते 30 मार्च को परीक्षा परिणाम निकाला जाएगा। परिणाम के बाद स्कूल में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed