फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Exam Result: Candidates who got first place were happy.

परीक्षा परिणाम : प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थी चहके

Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
नॉन बोर्ड कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम किया घोषित
विज्ञापन

स्कूलों में अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ बैठकों का भी किया आयोजन
शिक्षकों ने अभिभावकों को आगामी सत्र में दाखिले को लेकर दी जानाकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर के निजी एवं सरकारी स्कूलों में शनिवार को नॉन बोर्ड कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों सहित अभिभावक मौजूद रहे। स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। जबकि कुछेक विद्यार्थी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कुछ विद्यार्थियों को पास मार्क के साथ संतोष करना पड़ा। स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को स्कूल में मिठाई बांटकर आगामी सत्र में इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणीदेवी में प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने वार्षिक परीक्षा घोषित किया। वहीं, इस दौरान बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने अभिभावकों को बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराया तथा नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाठशाला का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने सत्र 23-24 में अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और पांच अप्रैल से शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया और लोगों को भी जोड़ने का आह्वान किया। वहीं, एसएमसी अध्यक्ष रमन मल्कानिया ने कहा कि पाठशाला में शिक्षा के साथ-साथ अनेक ऐसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं जो बच्चे के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इस अवसर पर सभी अध्यापकों के साथ लगभग 80 अभिभावक भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में क्लस्टर स्कूल कोटला में शनिवार को प्राथमिक और माध्यमिक विंग ने संयुक्त रूप से परीक्षा परिणाम जारी किया। स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोलसप्पड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर सहित अन्य स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कि या गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed