फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   EVM-VVPAT kept in strong room after verification

Hamirpur (Himachal) News: सत्यापन के बाद स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम-वीवीपैट

Thu, 23 May 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने दिए कड़ी निगरानी के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग प्रक्रिया बुधवार देर शाम तक पूर्ण कर ली गई। सत्यापन के बाद सभी उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में इन ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रख दिया गया तथा सभी स्ट्रांग रूम सील कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और पांचों सहायक निर्वाचन अधिकारियों संजय स्वरूप, डॉ. रोहित शर्मा, मनीष कुमार सोनी, राजेंद्र गौतम और अपराजिता चंदेल सेे ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग की रिपोर्ट ली तथा स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चौबीस घंटे पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर और ऊना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, कांगड़ा जिले के देहरा और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र तथा मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भी ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग की रिपोर्ट ली। सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम की निगरानी में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed