{"_id":"66056fd037d9a58218056773","slug":"everyone-should-vote-to-elect-good-government-and-representatives-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124553-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी सरकार और प्रतिनिधि चुनने के लिए सभी लोग करें मतदान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी सरकार और प्रतिनिधि चुनने के लिए सभी लोग करें मतदान : एसडीएम
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम में मिडल स्कूल जौह में ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज मेेंं मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान तेजी से जारी है। स्वीप के तहत वीरवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला जौह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के गठन के लिए वोट देना ही हर नागरिक का कर्तव्य के साथ अधिकार भी है।
एक अच्छी सरकार और अच्छा प्रतिनिधि चुनने के लिए हर नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाएं परिवार व समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का कार्य कर रही हैं, इसी तरह लोकतंत्र की सफलता के लिए लोगों को वोट डालने के लिए भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट डालने में महिलाओं की प्रतिशतता अधिक रहती है। इसके साथ ही वह परिवार के अन्य सदस्यों को वोट के महत्व से जागरूक करें। उन्होंने जागरूकता अभियान की सफलता के लिए सभी सदस्यों से चुनाव आयोग व प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं बधानी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, कोट लांगसा पंचायत प्रधान कमलेश, बीएलओ लक्ष्मी देवी, कमलेश कुमारी, अनु, राजो देवी, पुष्पा देवी, उमा देवी और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।