फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after two decades, the condition of the playground has not improved

Hamirpur (Himachal) News: दो दशक बाद भी नहीं सुधरे खेल मैदान के हालात

Tue, 22 Apr 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 22 Apr 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
Even after two decades, the condition of the playground has not improved
बड़सर महाविद्यालय भवन। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। दो दशक बाद भी बड़सर महाविद्यालय में खेल मैदान का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। उबड़ खाबड़ मैदान में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य को लेकर महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग मूकदर्शक बना है। हालांकि मैदान को समतल करवाया गया है, यहां सिर्फ बैडमिंटन कोर्ट ही बन पाया है। अन्य किसी भी तरह से खेल के लिए मैदान को विकसित नहीं किया गया है। बीते वर्ष महाविद्यालय प्रशासन ने 1.50 लाख रुपये की लागत से मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करवाया था लेकिन मैदान में खिलाड़ियों को केवल बैडमिंटन कोर्ट की ही सुविधा मिल पाई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों साहिल, पंकज, सोनिया, ज्योति, अंकुश, नितेश आदि ने कहा कि मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सिंथेटिक ट्रैक होना चाहिए लेकिन आज तक नहीं बन पाया है। ऐसे में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed