फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after a month of assurance, street lights have not been installed in Badsar market.

Hamirpur (Himachal) News: आश्वासन के एक माह बाद भी बड़सर बाजार में नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 12 Jan 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना करने में अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। हालात यह हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय से एक माह पूर्व दिए निर्देशों के बाद भी बड़सर बाजार में न तो स्ट्रीट लाइटें लग पाई हैं और न ही कूड़े के निपटान के लिए डंपिंग साइट चिह्नित हो पाई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल बड़सर ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़सर में स्ट्रीट लाइटें लगाने, शहर से निकलने वाले कूड़े को लेकर डंपिंग साइट चिह्नित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से उपायुक्त हमीरपुर को पत्र के माध्यम से बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए बजट का प्रावधान करने के निर्देश दिए थे। इसकी एक प्रतिलिपि व्यापार मंडल बड़सर को भी जारी की गई थी, लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी इन निर्देशों पर कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अब व्यापार मंडल बड़सर शहर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए बजट का प्रावधान करने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह से भी मुलाकात कर अपनी आवाज उठाएगा। व्यापार मंडल बड़सर के उपप्रधान सतीश राठौर ने बताया कि रात के समय शहर में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों व ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि यहां पर कुछ स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन यहां पर अभी भी स्ट्रीट लाइट की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर से निकलने वाले कूड़े के निपटान के लिए डंपिंग साइट भी नहीं है, इसलिए व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष इन मुद्दों को उठाया था। इस बाबत पत्र भी जारी हुआ है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में शीघ्र ही व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed