फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Endoscopy not done in Hamirpur Convenience, Shimla's race seems to be on the rise

Hamirpur (Himachal) News: एंडोस्कोपी करवाने के लिए जाना पड़ रहा शिमला

Tue, 12 Nov 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में किसी भी मरीज को अगर एंडोस्कोपी करवानी हो तो उसे मजबूरन निजी अस्पताल की ओर ही रुख करना पड़ता है, क्योंकि जिला के किसी भी सरकारी अस्तपाल में एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

एंडोस्कोपी एक लचीली ट्यूब का उपयोग करके शरीर के अंदर देखने का एक तरीका है, जिसके अंत में एक छोटा कैमरा और प्रकाश होता है। इस उपकरण को एंडोस्कोप कहा जाता है। पेट के कैंसर जैसी स्थितियों व इंनफेक्शन आदि की स्थिति के लिए यह एंडोस्कोपी की जाती है। सामान्य पेट की समस्याओं के लिए गैस्ट्रो विभाग की ओपीडी होती है, लेकिन जिला के किसी भी विभाग में यह सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को एंडोस्कोपी की सुविधा भी नहीं मिलती। ऐसे में पेट के मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं, मरीजों को पेट की समस्याओं से निदान पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीजों में दिनेश, राकेश, राहुल, सुनील, गौरव, अरुण, विश्वजीत आदि ने कहा कि जिला के किसी भी अस्पताल में एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और निजी अस्पतालों में एंडोस्कोपी 4000 से 5000 रुपये की हो रही है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जिला में मेडिकल कॉलेज भी बन गया है, लेकिन अभी तक यहां पर भी यह सुवधिा नहीं है, जिस कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अभी यह सुवधिा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed