{"_id":"6387889e71c2e2045903803f","slug":"encroachment-not-removed-from-the-market-even-after-the-order-of-the-high-court-hamirpur-hp-news-sml4294523183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हाईकोर्ट के आदेशानुसार भी नहीं हटाया धनेटा बजार से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हाईकोर्ट के आदेशानुसार भी नहीं हटाया धनेटा बजार से अतिक्रमण
विज्ञापन
धनेटा बाजार में लगा जाम।
- फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के धनेटा बाजार में आज तक अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हो सकी है। क्षेत्र की दर्जन भर पंचायतों व स्थानीय लोगों ने इस बारे हाईकोर्ट शिमला को भी शिकायत भेजी, लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर चौधरी सुनील दत्त और रूपचंद ने बताया कि इस शिकायत पर हाईकोर्ट शिमला रजिस्टार जनरल और प्रधान सचिव राजस्व विभाग ने जिलाधीश हमीरपुर को लिखित पत्र द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए थे। उसके बाद जिलाधीश हमीरपुर ने 30 अक्तूबर को एसडीएम नादौन को आगामी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। परंतु एसडीएम नादौन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ताओं कहा कि एक अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। जिससे सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजन कौशल ने कहा कि हम बाजार की निशानदेही के लिए दो बार लिख चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस बारे एसडीएम नादौन विजय धीमान ने कहा कि इस बारे में फाइल देख कर पता चलेगा। उसके बाद फाइल के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।