फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity off, diesel not put, government buses did not go on three routes

बिजली बंद, नहीं डला डीजल, तीन रूटों पर नहीं गईं सरकारी बसें

Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के बस अड्डा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह बिजली न होने के कारण बसों में डीजल नहीं डला। इस कारण तीन लोकल रूटों पर बसें नहीं गईं। जबकि, दो अंतरराज्यीय रूटों पर बसें देरी से रवाना हुईं। इनमें हमीरपुर से अमृतसर और हमीरपुर से संधोल दिल्ली बस शामिल है। शुक्रवार सुबह ही जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे एचआरटीसी के पेट्रोल पंप पर डीजल डालने का कार्य भी प्रभावित हुआ। हालांकि जिन बसों में ईंधन था, वह तो रूटों पर रवाना हो गईं, लेकिन जिनमें ईंधन की कमी थी, उन रूटों पर बसें भेजना निगम को आफत बन गया।
विज्ञापन

हमीरपुर से जाहू और हमीरपुर से उखली समेत एक अन्य लोकल रूट पर बसें नहीं गईं। जबकि हमीरपुर से अमृतसर और हमीरपुर से संधोल वाया दिल्ली रूट पर बसें देरी से रवाना हुईं। सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के पेट्रोल पंप में जनरेटर की सुविधा न होने के कारण बिजली गुल होने पर डीजल भरने में दिक्कत होती है। इतने बड़े डिपो के पेट्रोल पंप पर जनरेटर की कमी से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पंप हाउस पर डीजल न डलने के कारण तीन लोकल रूटों पर बसें नहीं गईं। जबकि अमृतसर और संधोल रूट पर बसें देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed