फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity lines will be underground from Gandhi Chowk to Sabzi Mandi

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक से सब्जी मंडी तक भूमिगत होगी विद्युत की लाइनें, 20 करोड़ जारी

Wed, 27 Dec 2023 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Dec 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity lines will be underground from Gandhi Chowk to Sabzi Mandi
हमीपुर शहर के मुख्य बाजार में बिजली की तारों का जंजाल, गांधी चौक से बाजार का नजारा (संवाद)
हमीरपुर। नए साल में हमीरपुर शहर का दिल कहे जाने वाले गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक बिजली के तारों के जंजाल से शहरवासियों को छुटकारा मिलेगा। सीएम सुक्खू की घोषणा के बाद हमीरपुर शहर में बिजली लाइन को भूमिगत करने के लिए बिजली बोर्ड को 20 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने गांधी चौक पर आयोजित जनसभा में बिजली के तारों की भूमिगत करने की घोषणा की थी। अब बिजली बोर्ड को बजट मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य भी शुरू हो गया है। योजना के तहत बिजली बोर्ड मुख्य बाजार में गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक बिजली व्यवस्था को भूमिगत करेगा।
विज्ञापन

बाजार में गांधी चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर तक बिजली लाइनों का जाल बिछा हुआ है। इससे आखिकार नए साल में शहरवासियों को छुटकारा मिलने की उम्मीद है। बजट जारी होने के बाद बोर्ड अब इस योजना पर कार्य करने में जुट गया है। जल्द ही इस तमाम औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद इस प्रोजेक्ट के जमीनी स्तर पर उतरने की उम्मीद है। बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





11 वार्ड में 250 करोड़ के बजट की जरूरत

नगर परिषद हमीरपुर के लगभग हर वार्ड में बिजली लाइनों को जंजाल है। इस जंजाल से छुटकारे के लिए बड़े बजट की जरूरत है। 11 वार्ड में भूमिगत बिजली लाइन व्यवस्था को अपनाने के लिए 250 करोड़ के लगभग बजट की जरूरत है। 20 करोड़ के बजट में शहर के मुख्य बाजार के कुछ हिस्से की लाइनों को भूमिगत करने की संभावना है।







बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एनपी अवरोल ने कहा कि 20 करोड़ का बजट बिजली बोर्ड को प्राप्त हो गया है। शहर में गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

हमीपुर शहर के मुख्य बाजार में बिजली की तारों का जंजाल, गांधी चौक से बाजार का नजारा (संवाद)

हमीपुर शहर के मुख्य बाजार में बिजली की तारों का जंजाल, गांधी चौक से बाजार का नजारा (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed