फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity Board Joint Front will surround Kumar House Shimla on 11th

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड संयुक्त मोर्चा 11 को करेगा कुमार हाउस शिमला का घेराव

Wed, 10 Jan 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board Joint Front will surround Kumar House Shimla on 11th
बिजली बोर्ड के विश्राम गृह अणु में बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिजली बोर्ड यूनियन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा 11 जनवरी को बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस का घेराव करेगा और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रर्दशन करेगा। यह बात बिजली विश्राम गृह अणु में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने मंगलवार को बैठक के दौरान कही। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर के प्रधान कृष्ण पाल ने मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


इस दौरान उप महासचिव मुनीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार घोषणाओं के बावजूद प्रबंधक वर्ग पुरानी पेंशन को लागू नहीं कर रहा है और बिजली बोर्ड को लगभग पिछले नौ महीनों से कार्यवाहक प्रबंधक की ओर से चलाया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों में रोष है। बिजली बोर्ड में स्मार्ट मीटरिंग को लागू किया जा रहा है जो न कर्मचारियों और न पेंशनर्स के हक में है। इससे हिमाचल प्रदेश के उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे। विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग बिजली बोर्ड को तहस-नहस करने में लगा है। बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग से संयुक्त मोर्चा मांग करता है कि बोर्ड से बिजली प्रणाली विंग और जनरेशन विंग का विघटन न करके उसे यथावत रखें। विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद कर्मचारी दिन रात काम करके उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं और आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यूनियन बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग से मांग करती है कि बिजली बोर्ड में नई भर्तियों की प्रक्रिया अतिशीघ्र शुरू की जाए। यह भी निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के इस संदर्भ में जो भी आगामी आदेश होंगे, उन्हें हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर में अक्षरक्ष लागू किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव राजेश कुमार , प्रधान टौणी देवी सुभाष चंद, प्रधान सुजानपुर अमर सिंह, सुमित गौतम, सुरेश कुमार वर्मा, रमा देवी, जगदीश ठाकुर, जोनल सचिव राजकुमार, दीपक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा और पेंशनर्स बिजली बोर्ड के मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में घेराव करेंगे। इसके लिए प्रदेश से 25,000 कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर एक साथ धरना प्रदर्शन भी करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने इस दौरान सभी पेंशनर्स और कर्मचारियों से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। इन्होंने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स से इसमें शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन करने की भी गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed