{"_id":"67b38afb5149c74c4e092cbc","slug":"electric-wires-hit-by-jcb-supply-to-60-houses-disrupted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-148503-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेसीबी की चपेट में आए बिजली के तार, 60 घरों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेसीबी की चपेट में आए बिजली के तार, 60 घरों की आपूर्ति बाधित
Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के अंतर्गत सलासी में जेसीबी की चपेट में बिजली के तार आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली बोर्ड के कर्मी तारों को जोड़ने के कार्य में जुटे हैं।
करीब 50-60 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि शाम तक करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। बिजली बोर्ड के अनुसार देर रात तक सभी घरों में बिजली सेवा बहाल हो जाएगी। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। एक वाहन में जेसीबी को ले जाया जा रहा था। इससे जेसीबी की ऊंचाई अधिक हो गई और वह बिजली के तारों की चपेट में आ गई।
इस दौरान बिजली के तार टूट गए। कुछ तार सड़क मार्ग से गुजर रहे एक वाहन में भी लगे। वाहन को कुछ नुकसान भी हुआ, जिस कारण वाहन चालक और जेसीबी ले जा रहे वाहन चालक आपस में उलझ गए। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गई। इस दौरान लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
हालांकि बाद में वाहन चालकों ने आपस में मामला सुलझा लिया। तार टूटने से बिजली बोर्ड को करीब तीस हजार के नुकसान का अनुमान है। तार टूटने से पचास से साठ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि जैसे-जैसे तारें जुड़ती गईं, बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। कुछ घरों की बिजली बाधित थी। इन घरों में शीघ्र आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन बिजली बोर्ड ने दिया है।
कोट
सलासी में जेसीबी की चपेट में बिजली के तार आए थे, जिस कारण करीब तीस हजार का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मी तारों को जोड़ने में जुटे हुए हैं। कुछ तारों को जोड़ लिया गया है। बाकी का काम देर रात तक पूरा हो जाएगा।
-सुनील कुमार, एसडीओ बिजली बोर्ड हमीरपुर