फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electric wires hanging in the streets, board waiting for accident

Hamirpur (Himachal) News: गलियों में लटक रहे बिजली के तार, बोर्ड को हादसे का इंतजार

Tue, 03 Dec 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Dec 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Electric wires hanging in the streets, board waiting for accident
नगर पंचायत नादौन में नीचे की ओर लटके हुए बिजली के तार। कई बिजली के तार घरों के साथ टच हो रहे है
नादौन शहर के वार्डों में स्थिति खराब, छोटे वाहनों को निकालना मुश्किल
विज्ञापन

सचित्र
कई स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त, तार नीचे की ओर लटक
लोग बोले, बार-बार अवगत करवाने के बावजूद बोर्ड नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन शहर के वार्डों में गलियों के बीच बिजली के तार इतने नीचे लटके हुए हैं, कि कभी भी कोई राहगीर या वाहन इनकी चपेट में आ सकता है। बोर्ड को बार-बार अवगत कराने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
गलियों में लटकते तारों के कारण छोटे वाहनों को यहां से ले जाना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर बिजली के तार खंभों से नीचे लटकते देखे जा सकते हैं। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा कि यहां लंबे समय से समस्या चली आ रही है। इन तारों को कसने के लिए बोर्ड के कर्मचारियों को कई बार कहा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

शहर के वार्डो सहित बाजार में भी यही स्थिति है। ये तार इतने ढीले हो चुके हैं कि यहां से गुजरने वाले लोग कभी भी तारों की चपेट में आ सकते हैं। लोगों नरेश, सतीश, प्रमोद कुमार, राजेंद्र, बलजीत, वलविंद्र ,नीरज, मोहनी ने कहा कि शहर के कई भागों में तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इस कारण हर समय हादसों का भय बना रहता है। लंबे अरसे से स्थापित बिजली के खंभे भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस कारण भी तार नीचे झुक गए हैं और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। वहीं, बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने कहा कि जल्द की मौके का दौरा किया जाएगा। बिजली के तार लटकते हुए पाए गए तो ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed