{"_id":"5873cde14f1c1b577fba8264","slug":"electric-appliances-short-circuit-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जले
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली के तार।
- फोटो : फाइल फोटो
जिला मुख्यालय के साथ लगते बोहणी, कौहीं, अपर हरसण गांवों में बिजली गिरने से करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के उपकरण जल गए। हालांकि बिजली बोर्ड अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन अब तक बोर्ड अधिकारियों ने मौके का जायजा नहीं लिया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं में राकेश कुमार, राम चंद, दिनेश, प्रदीप, सुमित कुमार, नीरज आदि का कहना है कि बोहणी, कौहीं और अपर हरसण गांवों में बिजली गिरने से करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जले हैं।
विज्ञापन
इनमें टीवी, फ्रिज, एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइटें शामिल हैं। कई उपभोक्ताओं के केबल सेट टॉप बॉक्स भी जल गए। लोगों ने बिजली बोर्ड अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सेट टॉप जलने से अब उपभोक्ताओं को दोबारा 1500 से दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड से पीड़ित उपभोक्ताओं ने उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बिजली बोर्ड लंबलू के एसडीओ बधेश चंद का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।