फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election roster changr in 16 ward

जिले के 18 में से 16 जिप वार्डों का बदल गया आरक्षण, दो इस बार भी अनारक्षित

Tue, 15 Dec 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन

जिले के कुल 18 जिला परिषद वार्डों में से 16 वार्डों के आरक्षण रोस्टर में इस बार बदलाव होने से वर्तमान सदस्यों व चुनावी मैदान में उतरने की मंशा पाले लोगों को झटका लगा है। महज दो वार्डों में पूर्व की तरह ही इस बार भी सीट अनारक्षित रही है। इनमें विकास खंड नादौन का लड़हा और विकास खंड बिझड़ी का बणी (दांदड़ू) वार्ड शामिल है। यहां से वर्ष 2015 के चुनाव में भी जिप की सीट अनारक्षित थी और इस बार भी अनारक्षित ही है। यहां के वर्तमान प्रत्याशी को आगामी चुनाव में दोबारा अपनी किस्मत आजमाने का मौका है। वहीं, कई जिप वार्डों से चुनाव में उतरने की मंशा पाले लोगों को झटका लगा है, क्योंकि जिस वार्ड में वह बीते एक या दो साल से चुनाव के लिए मेहनत कर रहे थे, वहां पर इस बार उनके मन मुताबिक आरक्षण नहीं मिला है। इससे ऐसे संभावित प्रत्याशियों को झटका लगा है।
वर्ष 2015 में जिप वार्ड एक बगेहड़ा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था जो इस बार अनारक्षित हो गया है। वार्ड दो चबूतरा (करोट) पूर्व में महिला, इस बार महिला एससी, वार्ड तीन बारीं (दरोगण पति कोट) पिछली बार अनारक्षित इस बार महिला एससी, चार वार्ड गसोता (धलोट) पिछली बार महिला इस बार एससी, पांच वार्ड जंगलरोपा पिछली बार महिला इस बार एससी, छह वार्ड सराहकड़ (अणू) पिछली बार अनारक्षित इस बार महिला, वार्ड सात समीरपुर (धीरड़) से पहले महिला अब अनारक्षित, आठ वार्ड धमरोल (जाहू) से पहले ओबीसी अब महिला, नौ वार्ड खरवाड़ से पहले महिला अब ओबीसी, 10 वार्ड भोरंज से पहले एससी अब ओबीसी, 11 वार्ड सौर (करेर) से पहले महिला एससी अब अनारक्षित, 12 वार्ड बिझड़ी पहले ओबीसी महिला अब महिला, 13 वार्ड बड़सर पहले एससी अब महिला, 14 वार्ड बणी (दांदड़ू) पहले अनारक्षित इस बार भी अनारक्षित, वार्ड 15 लड़हा पहले भी अनारक्षित और अब भी अनारक्षित, वार्ड 16 धनेटा (मालग) पहले अनारक्षित अब ओबीसी, वार्ड 17 अमलैहड़ (बेला) पहले अनारक्षित अब महिला, वार्ड 18 सपड़ोह (नौहंगी) पहले महिला और अब अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

एक साल से सक्रिय था व्यक्ति, वार्ड हो गया आरक्षित
वार्ड चार गसोता (धलोट) से पूर्व में भाजपा पदाधिकारी रहा एक व्यक्ति पिछले एक साल से जिप चुनाव के लिए एक संस्था के बैनर तले जनता के बीच सक्रिय था। इस बार जिप के लिए वार्ड चार से अनुसूचित जाति सीट आरक्षित होने से इस व्यक्ति को भी झटका लगा है। जिप चुनाव के लिए यह नेता वार्ड की 13 पंचायतों में काफी सक्रिय था। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिप सीट के लिए ही यह तैयारी थी। बहरहाल वार्ड आरक्षित होने से इस नेता समेत कई अन्य चाहवानों के सपने भी टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed