{"_id":"6a0381dc6d01085b7d09d5fd","slug":"election-battle-reached-from-rebellion-to-complaint-notice-issued-to-bjp-supported-candidate-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-193371-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बगावत से शिकायत तक पहुंची चुनावी जंग, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बगावत से शिकायत तक पहुंची चुनावी जंग, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को नोटिस जारी
Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में पंचायतीराज चुनाव के बीच जिला परिषद वार्ड नंबर-15 दांदड़ू का मुकाबला अब बगावत से आगे बढ़कर शिकायत और प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी के बीच शुरू हुई खींचतान अब निर्वाचन अधिकारियों के दरवाजे तक जा पहुंची है। दांदड़ू वार्ड से चुनाव मैदान में उतरी भाजपा मंडल बड़सर की सचिव रजनी पीला ने चुनाव प्रचार में राजनीतिक दल विशेष के चुनाव चिह्न और प्रचार सामग्री के इस्तेमाल को लेकर एसडीएम बड़सर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधित भाजपा समर्थित प्रत्याशी को नोटिस जारी कर प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। जिला परिषद वार्ड दांदड़ू में फिलहाल मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है।
विज्ञापन
यहां भाजपा समर्थित रेणुबाला, कांग्रेस समर्थित नीना देवी और भाजपा मंडल बड़सर की सचिव रजनी पीला चुनाव मैदान में हैं। हालांकि नामांकन वापसी के बाद अंतिम तस्वीर साफ होगी। बड़सर के अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड ऊहल और पनोह के बाद अब दांदड़ू में भी भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आई है।
तीनों वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने पार्टी से जुड़े महिला चेहरे ही चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है।
शिकायत में कहा गया है कि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं होते। ऐसे में किसी भी प्रत्याशी द्वारा किसी राजनीतिक दल के नाम, चुनाव चिह्न, प्रचार शैली अथवा पार्टी छवि का उपयोग चुनाव की निष्पक्षता और आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत है।
रजनी पीला ने आरोप लगाया है कि वार्ड में राजनीतिक दल से जुड़े प्रतीकों, प्रचार सामग्री और नेताओं की तस्वीरों का उपयोग कर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी बिझड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित उम्मीदवार को तत्काल प्रभाव से राजनीतिक दलों से जुड़े चुनाव चिह्न और प्रचार सामाग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट्स
हर हाल में चुनाव लड़ा जाएगा। यह चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हैं, ऐसे में नियमों के तहत शिकायत की गई है। -रजनी पीला, प्रत्याशी
संबंधित पोस्टर नामांकन प्रक्रिया से पहले लगाए थे। इस बारे में प्रशासन को जवाब दे दिया गया है। -रेणुबाला, भाजपा समर्थित प्रत्याशी, दांदड़ू वार्ड