फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   elected

बीबी गुप्ता बने कर्मचारी कल्याण संगठन के मुख्य संरक्षक

Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को एनजीओ भवन हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक मेें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बीबी गुप्ता को मुख्य संरक्षक चुना गया। जबकि, नरेंद्र चौहान को अध्यक्ष, एमके आचार्य को मुख्य सलाहकार, बलदेव सिंह राणा को महासचिव और सर्वजीत सिंह बैंस को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्ष 1994-2004 की अवधि में सेवानिवृत्त निगम के 18 कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वीकृत पेंशन योजना को लागू नहीं किया गया। इसके साथ वर्ष 2006-2007 से प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से स्वीकृत पेंशन योजना के अनुरूप निगम के पेंशन ट्रस्ट में निगम के अंशदान और कर्मचारी शेयर की लगभग 80 करोड़ की राशि उपलब्ध होने के बाद भी अब तक निगम के 400 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा शुरू नहीं की गई। इस पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा तुरंत शुरू करवाने के मामले को प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed