फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elderly man dies after falling while getting off scooter

Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी से उतरते वक्त गिरने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 04 Aug 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कस्बा बड़ा के बाजार में ठेके के निकट स्कूटी से उतरते समय गिरने से घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोतीराम (70) पुत्र शंकर दास गांव दोबड खुर्द, डाकघर बड़ा, तहसील नादौन स्कूटी पर लिफ्ट लेकर उसके साथ बाजार की ओर आ रहे थे। ठेके के निकट जैसे ही वे स्कूटी से उतरने लगे तो अनियंत्रित होकर पीछे की ओर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में नादौन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे जबकि उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed