फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Educational institutions on target of Chitta smugglers, drug network spread deep inside

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा तस्करों के निशाने पर शिक्षण संस्थान, अंदर तक फैला नशे का जंजाल

Tue, 19 Mar 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
संस्थानों में कोई कर्मी तो कोई गेट के बाहर जमा कर बैठा है धंधा
विज्ञापन


होशियारपुर से जुड़ा है दोनों मामलों का कनेक्शन, पंजाब से पहुंच रहा है जिले में चिट्टा
मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होंगी, जिला पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शिक्षा के हब हमीरपुर में शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी चिट्टा तस्करों के निशाने पर हैं। ये तस्कर शिक्षण संस्थानों के भीतर और गेट के बाहर धंधा जमाकर बैठे हैं। नशे का यह जंजाल शिक्षण संस्थानों में अंदर तक फैला हुआ है। कोई शिक्षण संस्थान में कर्मचारी है तो कोई बाहर दुकान जमाकर बैठे हैं। ताजा मामले में जिले के चौकी जंबाला में पकड़े गए आरोपी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए हैं।

ऐसे में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जिला पुलिस की तरफ से मामले की जांच गहनता से की जा रही है। इस मामले के तार होशियारपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच के लिए जिला पुलिस की एक विशेष टीम पंजाब भी रवाना होगी। एसपी हमीरपुर पदम चंद व्यक्तिगत तौर पर इस मामले की जांच को देख रहे हैं। ऐसे में इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए हर पहलू को खंगालने का प्रयास कर रही है। पूर्व में एनआईटी हमीरपुर के छात्र की मौत के मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूर्व संपर्क के आधार पर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में धरे गए अन्य आरोपी सुनील निवासी चौकी जंबाला राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के बाहर स्थित एक कार्यालय में अकाउंटेंट का कार्य करता है।
विज्ञापन

कोट

एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के पूर्व के रिकाॅर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी। घातक नशे की तस्करी की चेन को तोड़ने का हरसंभव प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed