फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Educational institutions closed for two days amid alert

Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश और भूस्खलन से हमीरपुर में नौ मकान क्षतिग्रस्त, दो दिन के लिए शिक्षण संस्थान किए बंद

Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions closed for two days amid alert
अणु चौक से हमीरपुर मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण हुआ भूस्खलन। (स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। भारी बारिश के अलर्ट के बाद हमीरपुर जिले में सभी शिक्षण संस्थानों को 23 और 24 अगस्त को बंद रखने के आदेश उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार देरशाम को को जारी कर दिए हैं। उधर, जिला में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार रात्रि से ही बारिश जारी है। वहीं, दोपहर बाद बादल जमकर बदले। इसके बाद जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बारिश और भूस्खलन के कारण जिले में नौ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पांच पशुशालाएं जमींदोज हो गईं और एक डंगा गिर गया। इससे कुल 6,70,000 रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, सुजानपुर शहर में फिर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण हमीरपुर से अणु मुख्य सड़क मंगलवार को दोबारा छोटे वाहनों के लिए बंद कर दी है। अणु चौक और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक कर्मी तैनात कर दिए हैं। 13 अगस्त को उपायुक्त आवास के समीप भूस्खलन के कारण पहाड़ी का सारा मलबा मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। इसके चलते पिछले 10 दिनों से भारी वाहनों के लिए यह मार्ग बंद है।
विज्ञापन

मार्ग से बसें और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। बसें अणु चौक से हीरानगर, कृष्णानगर, पक्का भरो बाइपास से होकर बस अड्डे के लिए आवाजाही कर रही हैं। उपायुक्त आवास परिसर में पॉलीहाउस भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब उपायुक्त के सरकारी आवास को भी भूस्लखन के कारण खतरा पैदा हो गया है। तिरपाल से भूस्खलन वाली पहाड़ी को ढका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को जल मग्न हुआ सुजानपुर शहर
सुजानपुर (हमीरपुर)। सोमवार मध्यरात्रि को हुई बारिश के कारण एक बार फिर से सुजानपुर शहर में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार बस अड्डे के साथ वार्ड नंबर आठ में पानी ने एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाया और लोगों के घरों-दुकानों में प्रवेश कर गया। वार्ड नंबर आठ के मनोज शर्मा के घर जलभराव के कारण गोशाला गिर गई। मकान का एक हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी तरफ मुख्य बाजार में बस अड्डे के साथ लगती दुकानों में पानी भर गया। रात्रि दो बजे कारोबारियों ने दुकानों में पहुंचकर पानी निकाला।

भोटा बस अड्डे में भरा पानी
बस अड्डा भोटा में हुए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। इससे यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों में अनिल कानूगो, चमनलाल, दीपक वर्मा, चंद्रमोहन, विजय कुमार, चंद्रशेखर और पंकज गुप्ता आदि ने कहा कि बस अड्डा भोटा के खस्ताहाल होने से यह समस्या आ रही है। भोटा बस अड्डा में जब बसें तेजी से गड्ढों के ऊपर से गुजरती हैं तो कीचड़ के छींटे लोगों पर पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कुछ महीने पहले बस अड्डे का मुआयना किया था और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बस अड्डे को जल्द ठीक किया जाए। मगर अधिकारियों ने बस अड्डा के जीर्णोद्धार को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं।


विधायक राणा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मंगलवार को सुजानपुर में विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बारिश ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। किसी का खेत किसी की दुकान किसी का मकान सब इसकी चपेट में है लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है सरकार की ओर से हर यथा संभव सहायता उन्हें उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed