फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Education hub Hamirpur continues its dominance in the field of education across the state.

Hamirpur (Himachal) News: एजुकेशन हब हमीरपुर का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में दबदबा बरकरार

Tue, 07 May 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर की टॉप टेन मेरिट सूची में 19 मेधावियों ने बनाई जगह
विज्ञापन

लड़कों पर भारी हैं जिला हमीरपुर की लड़कियां, मेरिट में कुल 19 में से 14 लड़कियां

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एजुकेशन हब जिला हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के कक्षा दसवीं के वार्षिक परिणाम में प्रदेशभर में अपना दबदबा बरकरार रखा है। जिला हमीरपुर से मेरिट की सूची में टॉप टेन में कुल 19 विद्यार्थी आए हैं। यह प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है। दसवीं के वार्षिक परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। जिले में 19 मेरिट स्थानों में से 14 पर लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है, जबकि चार ही लड़के मेरिट में आए हैं। प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा हैं। टॉपर छात्रा समेत जिले के कुल तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेरिट में नाम दर्ज करवाया है। जबकि अन्य विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं। जिला हमीरपुर में कई राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। एक सप्ताह पूर्व ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। इसमें जिला हमीरपुर के 14 विद्यार्थियों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया। अब दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कुल 19 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed