फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Education department busy in preparations to increase enrollment in the upcoming academic session

Hamirpur (Himachal) News: आगामी शैक्षणिक सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकारी स्कूलों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अप्रैल में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के दो माह पहले ही विभाग ने कसरत शुरू कर दी है।
नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
इस संदर्भ में बीते दिन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर कमल किशोर ने नादौन में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों, (सीएचटी), मिडल स्कूल के प्रभारियों और संबंधित बीईईओ से बैठक की। बैठक में नामांकन बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव दिए गए हैं। नामांकन बढ़ाने के लिए एसएमसी, पंचायतों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इन बैठकों में सरकारी स्कूलों में दी जा ही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को दी जाए। शिक्षा उपनिदेशक ने अभी नादौन में बैठक की। आगामी दिनों में हमीरपुर, भोरंज सहित अन्य शिक्षा खंडों में बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि सरकारी स्कूलों में लगातार बच्चों की संख्या में कमी हो रही है। अभिभावक अब निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए रुझान दिखा रहे हैं। बच्चों की संख्या कम होने पर समय-समय पर कई स्कूल बंद भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed