फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dust accumulating on ventilators given to hospitals during Covid period

Hamirpur (Himachal) News: कोविड काल में अस्पतालों को दिए वेंटिलेटर पर जम रही धूल

Sat, 20 Jul 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
नहीं हो पा रहा इस्तेमाल, कोविड काल में दिए थे यह वेंटिलेटर
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज को 69, भोरंज को 50, टौणी देवी को दो, बड़सर को दो वेंटिलेटर करवाए थे उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पीएम केयर योजना के तहत कोविड काल में जिले में विभिन्न अस्पतालों को दिए गए वेंटिलेटर पर धूल जम रही है। इनका कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में स्थित अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज को कोविड काल में यह वेंटिलेटर दिए गए ताकि कोरोना के मरीजों के लिए इसका इस्तेमाल हो सके। अब अधिकतर वेंटिलेटर का कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। वेंटिलेटर ऐसी मशीन है जो व्यक्ति के गंभीर बीमार होने, घायल होने या किसी ऑपरेशन के लिए बेहोश होने पर सांस लेने में मदद करती है। यह फेफड़ों में ऑक्सीजन युक्त हवा पंप करती है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने में भी मदद करता है।


जिला में मेडिकल कॉलेज को 69, सिविल अस्पताल भोरंज को 50, टौणी देवी अस्पताल को दो, बड़सर अस्पताल को दो वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए। वर्तमान में किसी भी सिविल अस्पताल में इन वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। आपात स्थिति में मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। वहीं, अगर मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां पर आपातकाल वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन आती है और आईसीयू में भी ऑक्सीजन आती है। हालांकि कभी कभार एक या दो वेंटिलेटर का इस्तेमाल दमा, हॉर्ट आदि के मरीजों के लिए कर लिया जाता है लेकिन अधिकतर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। वहीं, इन वेंटिलेटर का इस्तेमाल करने के लिए कर्मचारियों की भी आवश्यकता होती है, जो कहीं पर भी नहीं है। भविष्य में इनका इस्तेमाल नए मेडिकल कॉलेज में हो सकता है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि जब इनकी जरूरत होती है तब इस्तेमाल कर लिए जाते हैं। भविष्य में इनका क्या करना है, इस बारे में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed