फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Duggha's rain shed was converted into a store room

Hamirpur (Himachal) News: स्टोर रूम बना दी डुग्घा की वर्षाशालिका

Sun, 21 Apr 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारी सजा रहे दुकानदार, लोगों को बैठने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

एनएच 103 के किनारे प्राथमिक स्कूल के साथ बनाई गई है वर्षाशालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई वर्षाशालिका को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने स्टोर रूम मेें तबदील कर दिया है। जो वर्षाशालिकाएं यात्रियों को बारिश और कड़ी धूप से बचाने का काम करती थीं, आजकल वहां पर दुकानदार और स्थानीय लोग सामान रखने के लिए सरकारी सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से महज तीन से चार किलोमीटर दूर डुग्घा में राष्ट्रीय राजमार्ग 103 के किनारे प्राथमिक स्कूल के साथ स्थित वर्षाशालिका में दुकानदारों ने सामान सजाया हुआ है। इससे यहां बैठने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, रोशन, प्रतीक, विजय, सोमनाथ, राजेंद्र आदि ने कहा कि वह कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके है लेकिन शिकायत के बाद भी हालात वैसे ही हैं। लोगों को बसों का इंतजार करने के लिए धूप में खड़े होना पड़ रहा है लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। कुछेक लोग अपने फायदे के लिए सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संदर्भ में लोक निमार्ण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि मौके पर फील्ड कर्मचारियों को भेजा जाएगा और समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed