{"_id":"689b9b309f7dffd9b700dcdd","slug":"drug-addiction-is-negatively-affecting-the-youth-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163727-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा युवा वर्ग को नकारात्मक \nरूप से कर रहा प्रभावित : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा युवा वर्ग को नकारात्मक रूप से कर रहा प्रभावित : राणा
Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में आयोजित नशा निवारण कार्यक्रम में शपथ लेते हुए अध्यापक व विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के सहयोग से नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने शिरकत की।
उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना और माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन में जीवन को सही पथ पर ले जाना आवश्यक है।सहायक प्रबंध बंदना कुमारी नाम भी नशा निवारण के ऊपर एक विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो समाज और विशेष रूप से युवा वर्ग को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि यदि वे किसी को नशे की लत में पड़ते हुए देखते हैं, तो वे इसकी सूचना सामाजिक संस्थाओं या पुलिस विभाग को दें। महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एचआईवी एड्स फ्री हिमाचल अभियान मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा ली कि वे इस घातक बीमारी की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर मदन सिंह ने मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।