फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   driver face difficulity for resistration

वाहन पंजीकरण के लिए फीस के फेर में फंसे चालक

Sat, 19 Dec 2020 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वाहन पंजीकरण के लिए चालक पुरानी और नई फीस के फेर में फंस गए हैं। जिन वाहन चालकों ने फीस बढ़ने से पहले अपने वाहन पंजीकरण के लिए फीस जमा करवाई थी, अब सॉफ्टवेयर में उनकी फीस कम दिखाई जा रही है। किन्हीं कारणों से उनकी पंजीकरण फाइल की प्रोसीडिंग समय पर न होने के कारण अब उनकी पुरानी फीस कम दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे वाहन चालक परेशान हो गए हैं। चालक राकेश कुमार ने कहा कि उसने अपने वाहन का पंजीकरण फीस बढ़ने से पहले करवाया था, इसके लिए उसने बाकायदा पूर्व निर्धारित फीस भी जमा करवा दी लेकिन, उसकी फाइल समय पर सबमिट नहीं हो पाई। अब सॉफ्टवेयर में उसकी पंजीकरण फीस को कम दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही अन्य कई वाहन चालकों के साथ भी हुआ है। चालकों ने परिवहन विभाग से इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। प्रदेश में वाहन पंजीकरण पर छह से 15 फीसदी फीस बढ़ाई गई है। जिससे कई वाहन चालकों को झटका भी लगा है। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर विरेंद्र शर्मा ने कहा कि अब सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। ऐसा कोई भी मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। वाहनों के पंजीकरण की फीस नियमों और तय दरों पर ही ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed