{"_id":"64b2e86696e0971bb60db224","slug":"drinking-water-supply-restored-in-the-city-on-the-eighth-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3284-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर में आठवें दिन बहाल हुई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर में आठवें दिन बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
Sun, 16 Jul 2023 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में आठवें दिन शनिवार को पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। सुबह के समय नलों में पानी आने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हमीरपुर में 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बरसात से पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते शहर में पिछले सात दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद थी। पेयजल संकट के दौरान लोगों को 2000 रुपये खर्च कर टैंकर मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ी। पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई थी। वहीं, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता ई. विजय ढटवालिया खुद नुकसान का जायजा लेने सुजानपुर के प्लाही स्थित जलशक्ति विभाग की पेयजल परियोजना पर पहुंचे थे।
अधिशासी अभियंता ई. राजीव सहगल और उनकी समस्त टीम ने शुक्रवार देर रात साढ़े दस बजे तक ब्यास नदी के किनारे स्थित इस पेयजल योजना को दुरुस्त करने का कार्य किया। कई जगह पेयजल पाइप बह गए थे, वहां नए पाइप जोड़े गए। पेयजल योजना में घुसी गाद को कर्मचारियों से साफ करवाया और शुक्रवार रात 11 बजे पेयजल आपूर्ति को मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद चालू हुई इस पेयजल योजना से शनिवार सुबह हमीरपुर शहर के सभी 11 वार्डों में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। हमीरपुर शहर में 35 हजार के करीब आबादी है। अब नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होने से लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज निपटा सकेंगे। होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों ने भी पेयजल आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत की सांस ली है। पानी के अभाव में उन्हें बीते दिनों आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। हालांकि शनिवार सुबह नलों से मटमैले पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन उससे कपड़े धोने, नहाने और शौचालय आदि के काम निपटाने में मदद मिली। पीने के लिए लोगों ने हैंडपंप और कुछ ने पैक्ड बोतलें बाजार से खरीदीं। जल्द ही स्वच्छ पानी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने कहा कि हमीरपुर शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। विभाग की समस्त टीम ने दिन रात-काम करके पेयजल आपूर्ति बहाल करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
-- -