{"_id":"69ee63a595082479120686fe","slug":"drinking-water-supply-restored-in-jahu-after-four-days-people-heaved-a-sigh-of-relief-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191532-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
Mon, 27 Apr 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जाहू में पानी की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार। संवाद
- फोटो : रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग।
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू पंचायत के चार गांवों के करीब 500 घरों में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। पानी की सप्लाई सुचारू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस समस्या को 26 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हुए। रविवार को विभाग ने बिजली संबंधी तकनीकी खराबी दूर कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।
कांगुघटटी, सुलगवान और तलाई गांव के ओवरहेड टैंकों को भरने के बाद नलों में पानी पहुंचना शुरू हुआ। ग्रामीणों में रमेश चंद, अजय कुमार, जगदीश चंद, उत्तम चंद, कर्म चंद, विजय कुमार और शशि कुमार सहित अन्य लोगों ने पानी की आपूर्ति बहाल होने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
वहीं, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि भंडारण टैंकों में पानी भरते ही सप्लाई सुचारू कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी का सदुपयोग करने और नलों को खुला न छोड़ने की अपील की है।