फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water shortage in Lower Kanad village of Barsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के लोअर कणड़ गांव में पेयजल किल्लत

Fri, 02 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के लोअर कणड़ गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। पेयजल आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को निजी तौर पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण विमला, करण, प्रकाश चंद, बलवीर, संजीव कुमार, आशा देवी, उमेश संख्यान, रंजना, सुशील आदि ने कहा कि वर्तमान में लोअर कणड़ गांव में 70 घर हैं। जिनमें 300 के करीब आबादी रहती है। 70 घरों में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। अगर बीच में पानी आ भी जाता है तो उसकी सप्लाई इतनी कम होती है कि उससे एक बाल्टी तक नहीं भरी जाती है। आमतौर ग्रामीण जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ले लेते हैं लेकिन गर्मी के दौरान जल स्तर कम होने पर जल स्रोतों में पानी सूख जाता है। उन्होंने कहा कि गांव को मुख्य परियोजना से जोड़ने पर पेयजल समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन




लोअर कणड़ गांव में पेयजल किल्लत का मामला संज्ञान में है। पानी की आपूर्ति के विषय में निर्देश दिए जा चुके है। अभी गांव में अस्थायी तौर पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। कुछ दिनों में इस समस्या का उचित हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष कुमारी कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed