{"_id":"60c374528ebc3eac6371cf17","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-subdivision-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml373261535","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबडिवीजन हमीरपुर में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबडिवीजन हमीरपुर में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग सबडिवीजन हमीरपुर के तहत कई पेयजल योजनाएं 60 से 70 फीसदी सूख चुकी हैं। जिस कारण इसके तहत आने वाली पंचायतों के लोगों को पेयजल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में 3 से 4 दिन बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उठाऊ पेयजल योजना कराड़ा 70 फीसदी सूख चुकी है। उठाऊ पेयजल योजना टिक्कर चलोखर 60 फीसदी सूख चुकी है। उठाऊ पेयजल योजना डलवाना 50 फीसदी सूख चुकी है। उठाऊ पेयजल योजना भिड़ा भी पचास फीसदी सूख गई है। इन पेयजल योजनाओं के तहत कई पंचायतों को पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन अब पेयजल संकट गहरा गया है। लंबे अरसे से बारिश न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नलों में कई दिनों से पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही। जिस कारण लोग दूरदराज क्षेत्रों से पेयजल लाने को मजबूर हो गए हैं। इससे लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता सुखदेव ने कहा कि कई पेयजल योजनाएं काफी हद तक प्रभावित हो चुकी हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।