फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water crisis deepens in Anukala, people worried

Hamirpur (Himachal) News: अणुकला में पेयजल संकट गहराया, लोग परेशान

Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-एक अणुकला में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि क्षेत्र में ओवरहेड टैंक का निर्माण तो किया गया है, लेकिन उसका लाभ अभी तक आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। कई घरों में पानी का प्रेशर इतना कम है कि एक बाल्टी भरने में पांच से दस मिनट तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्र में सीवरेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इस संबंध में 1100 नंबर पर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब शहर के बीचों-बीच यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है, ताकि गर्मियों में राहत मिल सके।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed