फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drainage of water stopped due to four lane work, road connecting to seven villages closed

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन कार्य से पानी की निकासी रुकी, सात गांवों का संपर्क रास्ता हो गया बंद

Thu, 27 Jun 2024 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drainage of water stopped due to four lane work, road connecting to seven villages closed
भूंपल गांव में फोरलेन से मुड़े संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से आवाजाही बंद हो गई है।
भूंपल पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा शिकायतपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की भूंपल पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन को शिकायतपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि फोरलेन कार्य के कारण पानी की निकासी रुकने से क्षेत्र के करीब सात गांवों को जाने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया है। पंचायत प्रधान हरीश कुमार सहित जोगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, ज्ञानचंद, नीटू ठाकुर, रिंकू, रोहित, सुरेश, अजय सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम अपराजिता चंदेल को बताया कि नादौन हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भूंपल गांव से थुनियाल, रंघाड़, दरभयाल, लाहड़, पुखरानी, छंब, ठुडियाल तथा फतेहपुर आदि गांवों के लिए जो संपर्क मार्ग जाता है, वह पानी की निकासी न होने से पानी भर जाने से पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां बन रहे फोरलेन की ऊंचाई अधिक हो जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। संपर्क मार्ग के मुहाने पर पानी और कीचड़ भर गया है। लोगों ने कहा कि अब बरसात कुछ ही दिनों में आरंभ होने वाली है। ऐसे में यहां की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी और आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान शीघ्र करवाया जाए। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि समस्या को फोरलेन अधिकारियों के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान का प्रयास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed