फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr. Rajendra Kanwar bequeathed ancestral property to his nephews and nieces.

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. राजेंद्र कंवर ने पैतृक संपत्ति भतीजे-भतीजियों के नाम की वसीयत

Wed, 02 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajendra Kanwar bequeathed ancestral property to his nephews and nieces.
पतहसील कांगू में वसीयतनामा तैयार करवाते डॉ.राजेंद्र कंवर। स्रोत : जागरूक पाठक
रंगस (हमीरपुर)। गांव जोलसप्पड़ निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह कंवर ने अपनी पैतृक संपत्ति की वसीयत पांचों भाइयों के बच्चों के नाम बराबर हिस्सों में कर दी है। उन्होंने मंगलवार को उपतहसील कांगू में वसीयतनामा तैयार करवाया।
विज्ञापन

इससे पहले डॉ. कंवर और उनकी पत्नी द्वारा अर्जित करीब 80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से की जा चुकी है। डॉ. कंवर की पैतृक संपत्ति में धनेटा क्षेत्र के गांव आंसरा और बड़ोई के अलावा पंजाब के होशियारपुर जिले की संपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

उनके निधन के बाद वसीयत में नामित परिजनों के नाम नियमानुसार इंतकाल दर्ज होने के बाद संपत्ति हस्तांतरित होगी। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि उपतहसील कांगू से प्राप्त सूचना के अनुसार डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी पैतृक संपत्ति की वसीयत पांचों भाइयों के बच्चों यानी भतीजे-भतीजियों के नाम बराबर हिस्सों में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. कंवर और उनकी पत्नी द्वारा स्वयं अर्जित संपत्ति पहले ही हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम गिफ्ट डीड की जा चुकी है। डॉ. राजेंद्र कंवर ने कहा कि उन्होंने स्वस्थ मन से अपनी पैतृक और निजी संपत्ति के संबंध में भविष्य के लिए उचित व्यवस्था की है।

परिवार और रिश्तेदारों को इस निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्नी कृष्णा कंवर से भी जीवनकाल में इस निर्णय को लेकर चर्चा की थी और उनके सुझाव को इसमें शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed