फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr. Om Prakash Sharma was awarded the Himachal Gaurav Samman.

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को हिमाचल गौरव सम्मान से नवाजा

Mon, 20 Apr 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नौहगीं के गांव समहू निवासी 82 वर्षीय समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के मिलने पर उनकी गृह पंचायत सहित साहित्यिक जगत में खुशी की लहर है। समारोह में उनकी पत्नी प्रीत शर्मा, बेटा राजेश शर्मा और अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा का बचपन गांव समूह में ही बीता और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की। उन्होंने साहित्य लेखन, स्वतंत्रता आंदोलन, इतिहास और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने वीर भूमि, राष्ट्रीय चेतना, शिक्षा बोर्डों से जुड़े अध्ययन कार्यों के अलावा बाबा मेहरदास, संकटमोचन हनुमान मंदिर, स्वतंत्रता सेनानी पंडित इंद्रपाल और क्रांतिकारी साहित्यकार यशपाल जैसे विषयों पर भी कार्य किया है। साथ ही, उन्होंने शिल्पी के रूप में लगभग 50 वर्षों तक सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed