Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven teaching posts vacant at Barsar College; education of 504 students affected

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर कॉलेज में शिक्षकों के सात पद खाली, 504 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 11 Nov 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में शिक्षकों के सात पद रिक्त होने से 504 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जूलॉजी, भूगोल और संगीत (वोकल) जैसे विषयों की कक्षाएं भी ऑनलाइन माध्यम से लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में शिक्षकों का मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। महाविद्यालय में कुल 20 स्वीकृत शिक्षण पदों में से सात खाली हैं। रिक्त पदों में अंग्रेजी के दो, जबकि भूगोल, संगीत (वोकल), गणित, भौतिक विज्ञान और जूलॉजी का एक-एक पद शामिल है।
विज्ञापन

हाल ही में रसायन विज्ञान विषय के रिक्त पद पर शिक्षक की नियुक्ति होने से खाली पदों की संख्या आठ से घटकर सात रह गई है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम के 284 विद्यार्थी, जबकि बीबीए और बीसीए के 220 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के बावजूद पढ़ाई सुचारू रखने के लिए समयसारिणी में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा शिक्षक का पद भी स्वीकृत नहीं है। इससे विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में नियमित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।
विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के बजाय नियमित कक्षाओं में शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सके।


कोट
जूलॉजी, भूगोल और संगीत (वोकल) विषयों के लिए राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से तीन शिक्षक डेपुटेशन पर आते थे, लेकिन अब इन विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करवाई जा रही है। -सुनीता शर्मा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article