Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All five wards of the Kadhiyar panchayat will be illuminated with solar lights.

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत लग कढ़ियार के पांचों वार्ड सोलर लाइटों से होंगे रोशन

Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
All five wards of the Kadhiyar panchayat will be illuminated with solar lights.
लग कढ़ियार पंचायत में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : 1
20 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित, 17 और लगाने की तैयारी
विज्ञापन

ऊहल (हमीरपुर)। पंचायत लग कढ़ियार में रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से 20 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा पंचायत की ओर से 17 और सोलर लाइटें उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जाएगी।
इन लाइटों के लगने से पंचायत के विभिन्न वार्डों में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और ग्रामीणों को अंधेरे में आवाजाही करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। पंचायत प्रधान सचिन ठाकुर ने बताया कि पंचायत में कुल पांच वार्ड हैं, जिनमें करीब दो हजार की आबादी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंचायत की जरूरत को देखते हुए सोलर स्ट्रीट लाइटें स्वीकृत की थीं, जिन्हें अब पंचायत में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड का समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed