{"_id":"680f7061bdf1666d49088da6","slug":"dr-deshraj-took-over-as-ms-in-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154476-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डॉ. देशराज ने संभाला एमएस का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डॉ. देशराज ने संभाला एमएस का पदभार
Tue, 29 Apr 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के रूप में डॉ. देशराज शर्मा ने ज्वाइन किया है। सोमवार सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभाला। लगभग एक महीने से चिकित्सा अधीक्षक का पद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खाली चल रहा था। हाल ही में डॉ. देशराज शर्मा को चिकित्सा अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इससे पहले वह जिला मंडी के सरकाघाट में एसएमओ के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह पिछले 31 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं तथा रेडियोलॉजिस्ट हैं। डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
