फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Doorstep voting will be held in Hamirpur Vis area from 21st to 27th.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर विस क्षेत्र में 21 से 27 तक होगी घरद्वार पर वोटिंग

Sat, 18 May 2024 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 21 मई से 27 तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस मतदान प्रक्रिया के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है तथा इनका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया है। मतदान टीम को अगर संबंधित मतदाता घर में नहीं मिलता है तो वह टीम मतदाता के घर में दूसरी बार आने का संदेश छोड़कर वापस चली जाएगी। अगर दूसरी बार भी मतदाता घर में नहीं मिलता है तो फिर उसे मतदान करने का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों और उनके एजेंटों से आग्रह किया है कि अगर वह होम वोटिंग की निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि या एजेंट तैनात करना चाहते हैं तो वे फार्म-10 के माध्यम से इन्हें अधिकृत कर सकते हैं। यह फार्म सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन



समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed