{"_id":"6648b0c2668931af9103533d","slug":"doorstep-voting-will-be-held-in-hamirpur-vis-area-from-21st-to-27th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127929-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क के बीच ट्रक खराब होने से आधा घंट बंद रहा एनएच 103","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क के बीच ट्रक खराब होने से आधा घंट बंद रहा एनएच 103
विज्ञापन
बरमाणा से कांगड़ा सीमेंट लेकर जा रहा था ट्रक, डिडवीं में हुआ खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर डिडवीं के पास शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब एक ट्रक अचानक खराब हो गया है। सड़क के बीच ट्रक से धुआं निकलने से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रक चालक ने इंजन पर पानी फेंका और उसके बाद ट्रक को स्टार्ट करने लगा परंतु ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ।
ऐसे में ट्रक चालक को सड़क के बीच ही ट्रक को छोड़कर मेकेनिक बुलाना पड़ा। सड़क के बीच ट्रक के खड़े होने से आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक चालक अर्जुन ने कहा कि वह बरमाणा से सीमेंट लेकर कांगड़ा की ओर जा रहा था। ऐसे में डिडवीं के पास ट्रक अचानक रुक गया और इंजन से धुआं निकलने लगा। पानी फेंकने के बाद धुआं शांत किया पर ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। स्थानीय लोगों देशराज, दिलीप कुमार, देशराज, दीपचंद, बक्शी कुमार, हरिराम आदि ने कहा कि सड़क के बीच ट्रक के रुकने से वाहनों की आवाजाही में रुकावट आई। इसके बाद व्यापारी वर्ग और अन्य लोगों ने ड्राइवर के कहने पर ट्रक को धक्का देकर आगे उतराई की तरफ किया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सकी।