{"_id":"600433ef8ebc3e32d3444462","slug":"doomal-family-cast-their-vote-hamirpur-hp-news-sml3580209158","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग, धूमल और अरुण धूमल ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग, धूमल और अरुण धूमल ने डाला वोट
विज्ञापन
ग्राम पंचायत समीरपुर में मतदान करने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम ?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार सहित अपनी गृह पंचायत समीरपुर में रविवार को मतदान किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। तीनों दिग्गज परिवार सहित करीब 12 बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान किया। अनुराग ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल और अरुण धूमल तीनों मतदान करने से पूर्व लाइन में लगे।
धूमल ने लोगों से लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के चुनाव में स्वतंत्र होकर मतदान करने की अपील भी की। धूमल ने कहा कि लोकतंत्र की पहली इकाई ग्राम पंचायत है। तमाम विकास कार्य यहीं से शुरू होते हैं और यहीं पर पूरा होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों को सीधा बजट मिला है, जिससे इनका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। यह महत्वपूर्ण चुनाव है और ईमानदार लोगों को चुनकर पंचायत में भेजें ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र का हर मतदान महत्वपूर्ण है। एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव बेहद जरूरी है। गरीब से गरीब और अमीर से अमीर व्यक्ति के पास यह अधिकार है कि वह वोट डाल सकता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग जरूर मतदान करें और अच्छे लोगों को चुनकर आगे लाएं। मतदान के बाद वह स्थानीय लोगों से भी मिले और लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।