{"_id":"67c45a73b6d32f38f30c4dc5","slug":"dont-throw-garbage-here-and-there-give-it-to-the-cleaning-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149596-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 'कचरा यहां-वहां न फेंकें, सफाई कर्मचारियों को दें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 'कचरा यहां-वहां न फेंकें, सफाई कर्मचारियों को दें'
Mon, 03 Mar 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
नादौन बाजार में निकासी नाली के साथ फंसा प्लासटिक का कचरा। स्रोत: विभाग
सचित्र
नगर परिषद नादौन दुकानदारों से की अपील, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें
प्लास्टिक के कचरे से शहर में अवरुद्ध हो रहीं निकासी नालियां : सोनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद नादौन की ओर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के दौरान जब कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में निकासी नालियों के जंगलों को हटाकर सफाई आरंभ की तो वहां काफी मात्रा में प्लास्टिक फंसा हुआ निकला। प्लास्टिक के कारण निकासी नालियों में पानी का बहाव बहुत कम हो रहा था।
ऐसे में अब नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने शहर वासियों और दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह नियम अनुसार बंद करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश समय दुकानदार पैकिंग प्लास्टिक लिफाफे और पॉलिथीन को नालियों में बहा देते हैं। इससे निकासी नालियां अवरूद्ध हो रही हैं। इस कारण बारिश के दौरान पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने दुकानदारों और शहरवासियों से गीला, सूखा और हानिकारक कूड़ा कचरा अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों के पास देने का आग्रह किया है।