{"_id":"6918d8c6398132c500092862","slug":"dodging-the-traffic-police-proved-costly-a-challan-of-rs-30000-was-issued-and-the-bike-was-seized-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-173641-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रैफिक पुलिस को चकमा देना पड़ा महंगा, 30 हजार का कटा चालान, बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रैफिक पुलिस को चकमा देना पड़ा महंगा, 30 हजार का कटा चालान, बाइक जब्त
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत ट्रैफिक पुलिस को चकमा देना दोपहिया वाहन चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर करीब 30 हजार का चालान काटा है। फिलहाल बाइक को जब्त कर लिया गया है।
शनिवार दोपहर दो युवक बाइक पर भोटा से हमीरपुर आ रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस को चकमा दिया और सब्जी मंडी के समीप भाग गए। यहां से थोड़ी दूरी पर इन्हें दबोच लिया गया। दोनों युवक पुलिस से बहस करने लगे। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
एल्कोसेंसर से दोनों युवकों में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। चालक ने हेलमेट नहीं पहनने, बिना नंबर प्लेट बाइक चलाने, इंश्योरेंस नहीं होने पर करीब 30 हजार का चालान काटा है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। बाइक को जब्त कर लिया गया है। इसे इनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 30 चालान काटे। बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, बिना लाइसेंस सहित अन्य नियमों की पालना नहीं करने पर चालान काटकर कोर्ट में प्रेषित किए हैं। यातायात पुलिस इंचार्ज संजय राणा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस की ओर से नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।