{"_id":"6092e0f08ebc3ee1c270a72d","slug":"do-not-use-oxygen-without-medical-advice-cmo-hamirpur-hp-news-sml369464374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चिकित्सीय सलाह के न करें ऑक्सीजन का उपयोग : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चिकित्सीय सलाह के न करें ऑक्सीजन का उपयोग : सीएमओ
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 रोगियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सुझाव दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि घर में आइसोलेट सभी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चार-चार घंटे बाद अपने शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की जांच करते रहें।
बिना चिकित्सीय सलाह के ऑक्सीजन का प्रयोग अपने स्तर पर बिल्कुल न करें। कोविड संक्रमित व्यक्ति छह मिनट तक अपने घर के अंदर लगातार सामान्य रूप से चहलकदमी करे और यदि इसके उपरांत उसका ऑक्सीजन स्तर 93 फीसदी से अधिक है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि एसपीओ 93 फीसदी से कम है तो भी चिकित्सीय सलाह के अनुरूप ही कार्य करें।
उन्होंने सलाह दी है कि संक्रमित व्यक्ति अपने फेफड़ों की सेहत सुधारने एवं ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने के लिए पेट के बल, दायीं व बायीं ओर बारी-बारी कम से कम दो घंटे तक लेटकर लंबी-लंबी सांस लें। इसके बाद यही प्रक्रिया बैठकर करें। इससे ऑक्सीजन के स्तर में सुधार आएगा। इसके अतिरिक्त संक्रमित व्यक्ति लगातार सामान्य योग करते रहें। यदि किसी दीर्घकालिक बीमारी से पीड़ित हैं तो आप अपनी दवाइयां नियमित रूप से लें व अपने भोजन, शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी सलाह को नजरअंदाज न करें।