फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Police will maintain Martyr Captain Mridul Sharma Park

Hamirpur (Himachal) News: जिला पुलिस करेगी शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क का रखरखाव

Sun, 21 Jul 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान में पार्क में अव्यवस्थाओं का है माहौल, जगह-जगह उगी हैं झाड़ियां
विज्ञापन

बीते दिन जिला प्रशासन ने चलाया था सफाई अभियान, अब रखरखाब की स्थायी व्यवस्था होगी
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यालय स्थित शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क और निर्माणाधीन युद्ध स्मारक का रखरखाव जिला पुलिस करेगी। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने स्मारक की देखरेख का जिम्मा उठाने की पहल की है। बीते दिन जिला प्रशासन ने यहां पर सफाई अभियान चलाया था। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर भगत सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे थे। इस दौरान यहां पर स्थायी तौर पर देखरेख और सफाई व्यवस्था का जिम्मा लेने के लिए जिला पुलिस की ओर से एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने हामी भरी है।


ऐसे में अब हर माह में एक से दो बार जिला पुलिस के जवान स्मारक की देखरेख के लिए अपना योगदान देंगे। इन दिनों इस पार्क एवं युद्ध स्मारक का निर्माण चल रहा है लेकिन देखरेख की कमी के कारण यहां पर झाड़ियां उग गई हैं। हर तरफ घास उगने से पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नियमित रूप से रखरखाव जरूरी है। इसके लिए जिला पुलिस हमीरपुर की ओर से पहल की गई है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने भी जिला पुलिस और एसपी हमीरपुर भगत सिंह के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा कि वीरभूमि हमीरपुर को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जिला पुलिस की ओर से युद्ध स्मारक का रखरखाव का जिम्मा उठाना सराहनीय है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि युद्ध स्मारक जिले के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है। स्मारक के रखरखाव की जिम्मेवारी जिला पुलिस ने ली है। हर माह यहां पर पुलिस जवान इस कार्य के लिए योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed