{"_id":"657b512f5b230e9ce8044e34","slug":"district-executive-of-bjp-kisan-morcha-declared-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16227-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा किसान मोर्चा हमीरपुर की जिला कार्यकारिणी वीरवार को घोषित कर दी गई है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई है। मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने कहा कि जिले के पांचों मंडलों में हमीरपुर से पृथ्वीराज शर्मा, भोरंज से प्रवीण कुमार, सुजानपुर से पृथ्वी चंद, बड़सर से जगन्नाथ वनियाल, नादौन से प्यार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ-साथ बड़सर से यशवंत सिंह, भोरंज से दिलीप सिंह, सुजानपुर से हाकमचंद डोगरा, हमीरपुर से ओम प्रकाश शुक्ला एवं धर्मवीर शर्मा नादौन से मनोज धीमान को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर से सजीवन पटियाल, भोरंज से दिनेश सिंह को किसान मोर्चा का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ हमीरपुर से सतीश चौहान, बड़सर से लेखराज ठाकुर, भोरंज से बलदेव सिंह, सुजानपुर से किशोर सड़ियाल, नादौन से अमरजीत वर्मा को सचिव बनाया गया है। विजय कुमार को आईटी संयोजक, अनिल चंदेल को सोशल मीडिया संयोजक, संजय चौहान को प्रवक्ता एवं राजेश शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि तमाम नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं।