फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Distribution of cheap ration continued till late night

Hamirpur (Himachal) News: देर रात तक चलता रहा सस्ते राशन का वितरण

Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। बल्डूहक कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के राशन कार्ड धारक 31 दिसंबर को देर रात तक राशन लेने के लिए कतार में खड़े रहे। पॉस मशीन एक माह तक खराब रहने की वजह से राशन वितरण में देरी हुई। सस्ते राशन का कोटा लैप्स न हो जाए, इसलिए लोग देर रात तक डिपो में राशन लेने के लिए खड़े रहे। विभाग के नियमानुसार राशन कोटा अगले महीने नहीं लिया जा सकता। सहकारी सभा में राशन देरी से मिलने का मुख्य कारण पॉस मशीन का खराब होना है। तीन दिन पूर्व से ही राशन वितरण शुरू हो पाया है। रात को 10 बजे तक राशन वितरण के बावजूद सभी कार्ड धारकों को राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन


राशन कार्ड धारकों में पूर्व उपप्रधान सुरेंदर सिंह, पूर्व पंच अशोक, राकेश, नीलम, अंजना आदि ने कहा कि रविवार को शाम छह बजे तक उन्हें राशन कोटा नहीं मिल पाया है और भारी भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि इस महीने का राशन कोटा शायद हमें नहीं मिलेगा। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि यदि मशीन में खराबी आने की वजह से राशन वितरण का कार्य समय से शुरू नहीं हो सका तो इसमें राशन कार्ड धारकों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने मांग की है कि राशन कोटा अगले महीने के एक हफ्ते तक दे दिया जाए ताकि दिसंबर महीने के राशन लैप्स न हो। इस बारे में डिपो संचालक प्रवीण कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से 12 दिसंबर को राशन की सप्लाई भेजी गई थी। उसके बाद 13 दिसंबर से ही राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया था लेकिन दो दिन बाद ही पॉस मशीन में खराबी आने की वजह से डाटा लोड नहीं हो रहा था। इस बारे में बाकायदा विभाग को भी अवगत करवाया गया था। बाद में विभाग ने मशीन को मरम्मत करवाने के लिए भेजा था और मशीन अभी तीन दिन पूर्व ही ठीक होकर आई है। इसलिए राशन वितरण करने में एक हफ्ते की देरी हुई है। इस संदर्भ में फूड एवं सिविल सप्लाई निरीक्षक नादौन नीना कुमारी ने कहा कि उपरोक्त कृषि सहकारी सभा समिति की समस्या विभाग के ध्यान में है और मशीन खराब होने की वजह से किसी राशन कार्ड धारक को दिसंबर महीने का राशन नहीं मिल पाएगा तो अगले महीने उनके लिए विभाग की ओर से डबल कोटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed