फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Distributed fruits and made people drink sherbet amid the scorching heat

Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी के बीच लोगों को बांटे फल और पिलाया शरबत

Tue, 18 Jun 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
जिलाभर में निर्जला एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संदूरी माता मंदिर में कीर्तन और भंडारे का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं/ सुजानपुर/हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार को निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक लोगों ने जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों पर भंडारे लगाए। तपती धूप के बीच लोगों ने राहगीरों को फल बांटे और ठंडा शरबत पिलाया। जिला मुख्यालय के गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक लोगों ने दिनभर लोगों को ठंडा पानी, आइसक्रीम और फल बांटे। वहीं, अणु स्थित सिंदूरी माता मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिंडवीं के शिव दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 के किनारे महिला मंडल डिंडवीं की महिलाओं की ओर से निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर ठंडे शरबत एवं तरबूज आदि फलों की छबील लगाई गई। महिला मंडल की प्रधान सुमना देवी ने कहा कि यह छबील गांव की सभी महिलाओं के सहयोग से लगाई गई। तपती गर्मी में स्कूल से छुट्टी के बाद आने वाले बच्चों को ठंडा शरबत पिलाया गया और सड़क पर आती जाती गाड़ियों को रोक कर शरबत व तरबूज आदि फल वितरित किए गए। इस मौके पर महिला मंडल सचिव मीना कुमारी, उपप्रधान उषा देवी, सदस्य विजय कुमारी, सुषमा, सविता, बेबी, शान्वी, सविता, बीना, रचना देवी, कांता देवी आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे। उधर, उपमंडल सुजानपुर के शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर छबीलें लगाकर लोगों को शीतल पेयजल और तरबूज इत्यादि बांटे। शहर में जगह-जगह व्यापारियों की ओर से छबीलें लगाई गईं। राहगीरों को शीतल पेयजल पिलाया और फल वितरित किए। इसके अतिरिक्त काली माता मंदिर में भी कमेटी की ओर से छबील लगाई गई। भलेठ में संकट मोचन हनुमान मंदिर में कमेटी की ओर से निर्जला एकादशी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed