फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dishes of women self-help groups will be sold on Swiggy and Zomato

Hamirpur (Himachal) News: स्विगी और जोमैटो पर बिकेंगे महिला स्वयं सहायता समूह के व्यंजन

Thu, 12 Jun 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dishes of women self-help groups will be sold on Swiggy and Zomato
हिम इरा कैंटीन में सिड्डू तैयार करती महिलाएं। संवाद।
कमलेश रतन भारद्वाज
विज्ञापन

हमीरपुर। खंड विकास हमीरपुर के महिला स्वयं सहायता समूहों के व्यंजन स्विगी और जोमैटो के जरिये आपके घर तक पहुंचेंगे। विकास खंड कार्यालय में संचालित हिम ईरा कैंटीन में तैयार होने वाले व्यंजन को अब स्विगी और जोमैटो के जरिये घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
फिलहाल काउंटर सेल के तहत कुल्लवी व्यंजन सिड्डू, भल्ले, कचौरी और सीरा इत्यादि के साथ मोमो और चाऊमीन भी कैंटीन में तैयार कर बेचे जा रहे हैं। खास बात यह है कि डिमांड के मुताबिक हर तरह का खाना भी कैंटीन में बनाया जा रहा है। अब ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिलने से महिला स्वयं सहायता समूहों की मेहनत को नया मुकाम मिलेगा। दअरसल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिम ईरा ब्रांड के तहत जंगलरोपा और नाल्टी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवा स्वयं सहायता समूह बकारटी और गौरी ग्राम संगठन के तहत 70 के करीब महिलाओं को ग्रामीण और देसी उत्पाद बेचने के लिए मंच मुहैया करवाया गया है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद मांग के अनुसार शिमला जिले में भेजे जा रहे हैं। महिलाएं अपने उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकें, इसके लिए व्यंजनों के साथ अन्य देसी उत्पादों को हिम ईरा की बेवसाइट के माध्यम से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब गौरी ग्राम संगठन की ओर से बेचे जा रहे उत्पादों को स्विगी और जोमैटो के माध्यम से बेचने की तैयारी चल रही है। हिम ईरा कैंटीन में महिलाओं की ओर से तैयार किए जा रहे व्यंजनों को लोग पंसद कर रहे हैं। ऐसे में इन व्यंजनों की घर-द्वार पर पहुंच के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। दोनों डिलीवरी कंपनी से संपर्क किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी माह तक यह व्यंजन घर-द्वार लोगों को उपलब्ध होंगे।




कोट
प्रथम चरण में 70 के करीब महिलाएं संगठन से जुड़ी है। इन महिलाओं को देसी उत्पादों को बेचने का मंच दिया जा रहा है। अब कैंटीन में तैयार किए जा रहे व्यंजनों की घर-द्वार पहुंच के लिए स्विगी और जोमैटो कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। आगामी माह तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
-हिमांशी, खंड विकास अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed